{"_id":"7e9af69c03f0b8d316f09b4648cbca24","slug":"crime-news-hindi-news-535","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी बन शोहदों पर टूटीं महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडी बन शोहदों पर टूटीं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप मेले में सक्रिय शोहदों की चंडी बन महिलाओं ने जबरदस्त पिटाई की। चौक घंटाघर, बाबागंज, निर्मल तिराहा, जेल रोड, चुंगी आदि स्थानों पर महिलाओं ने छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को जमकर धोया। चौक घंटाघर के पास छेड़खानी करने वाले मनचलों को महिलाओं के हाथों पिटना पड़ा।
जीजीआईसी के पास एक महिला ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा और उसको जोरदार तमाचा जड़ दिया। महिला को ऐसा करता देख युवक के बाकी साथी उसको छोड़कर भाग निकले। निर्मल तिराहे के पास भोंपू बजाकर महिलाओं को छेड़ रहे युवकों को कुछ लड़कियों ने चप्पलों से जमकर पीटा। इस तरह के मामले जहां भी आए वहां की पुलिस केवल तमाशबीन नजर आई।