{"_id":"8145365f996c798e65ebdea1f8c91fb7","slug":"crime-news-hindi-news-493","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कसा शिकंजा, चार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कसा शिकंजा, चार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन थाना क्षेत्र के दहेरकला गांव में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले मेें पुलिस ने 4 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। शिवगढ़ विकास खंड क्षेत्र के दहेरकला गांव में शुक्रवार को मतदान के दिन दो पक्ष आमने-सामने हो गए। यहां दोनों पक्षों में मारपीट हुई। फायरिंग की घटना में पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाकांत दुबे व उनके बेटे दुर्गेश दुबे घायल हुए थे। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पीठासीन अधिकारी ने भी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की सूचना पर जिले के आला अफसर सहित कमिशभनर व आईजी भी मौके पर पहुंचे थे।
डीएम ने मतदान को निरस्त करने का आदेश दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए एक पक्ष से उमर व मुश्ताक तो दूसरे पक्ष से पूर्व प्रमुख के बेटे विनोद व दुर्गेश दुबे पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं चुनाव से पहले शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों से 43 लोगों को नोटिस भेजी गई थी। लेकिन पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की। इन 43 लोगों पर कानूनी प्रक्रिया करते हुए पुलिस व तहसील प्रशासन जमानत राशि की वसूली कर रहा है। इस कार्रवाई को लेकर दोनों पक्षों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ब्रजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों पर वसूली की कार्रवाई अंतिम चरण में है। कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों से जमानत राशि वसूली जाएगी।