फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

खूनी संघर्ष के बीच 56.20 प्रतिशत मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिले में प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार को खूनी संघर्ष और छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। जिले में कुल 56.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए 2413 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद कर दिया। इधर, शांतिपूर्ण मतदान करानेे के लिए जिला प्रशासन का चक्रव्यूह फेल हो गया। शिवगढ़ के प्रजापतिपुर बूथ पर खूनी संघर्ष होने के बाद दबंगों ने निकट के दहेरकला बूथ को लूट लिया। डीएम अमृत त्रिपाठी ने दहेरकला बूथ पर पुन: मतदान कराने को कहा है। प्रजापतिपुर बूथ पर पूर्व प्रमुख रमाकांत दूबे व उनके बेटे को एक बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी के भाई ने गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूर्व प्रमुख के समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा। उसकी जीभ काट ली। जानकारी पर प्रजापतिपुर बूथ पर पहुंचे डीआईजी भगवान स्वरूप और कमिश्नर राजन शुक्ला ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान का आगाज खूनी संघर्ष से हुआ। रानीगंज इलाके के शिवगढ़ विकास खंड के प्रजापतिपुर बूथ पर पूर्व प्रमुख रमाकांत दुबे (62) और उनके बेटे दिनकर दुबे (25) को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इससे गुस्साए उनके समर्थकों ने आरोपी मो. मुस्ताक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दहेरकला गांव निवासी और पूर्व प्रमुख रमाकांत दुबे का बेटा दुर्गेश दुबे और मुनीपुर गांव निवासी उमर अली बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी थे। शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान उमर अली का भाई मो. मुश्ताक प्रजापतिपुर बूथ पर अभिकर्ता था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूर्व प्रमुख अपने बेटे के साथ प्रजापतिपुर बूथ पर जा रहे थे। बूथ से थोड़ी दूर पहले मौजूद बीडीसी प्रत्याशी के भाई मो. मुश्ताक ने दोनों को गोली मार दी। बाप-बेटे को घायल देखकर पूर्व प्रमुख के समर्थक पोलिंग बूथ पर मौजूद मो. मुश्ताक पर टूट पड़े और जमकर पिटाई करने के बाद उसकी जीभ काट ली।
विज्ञापन


 एक बाइक भी फूंक दी गई। इसी ग्रामसभा का दूसरा बूथ दहेर कला में बनाया गया था। घटना के ठीक आधे घंटे बाद दबंगों ने बूथ लूट लिया। इसकी जानकारी जब डीएम अमृत त्रिपाठी को हुई तो वे भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया। जबकि प्रजापतिपुर बूथ पर भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में मतदान हुआ। इधर, आसपुर देवसरा ब्लाक के सेतापुर बूथ पर एक प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदान कराने से नाराज स्थानीय लोगों ने पीठासीन अधिकारी की जमकर पिटाई करने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। जिले में पहले चरण में कुल 56.20 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, शिवगढ़ के दहेरकला और  प्रजापतिपुर पोलिंग बूथ पर हुई घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी भगवान स्वरूप और मंडलायुक्त राजन शुक्ला भी पहुंचे। उन्होंने रानीगंज सीओ डीएल सुधीर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed