फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

केपी कालेज के करीब सपा विधायक के भाई को मारी गई गोली

Wed, 30 Sep 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
मंगलवार रात सुल्तानपुर लंभुआ से सपा विधायक संतोष पांडेय के भाई मनोज पांडेय को शहर में केपी कालेज के करीब गोली मारी गई थी। हड़बड़ाहट में चालक घायल मनोज को लेकर सुल्तानपुर चला गया। हैरत है कि चालक के बयान के बाद भी पुलिस अधिकारी घटना सुल्तानपुर की बता रहे हैं। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सपा विधायक संतोष पांडेय के भाई मनोज पांडेय की ससुराल सदर बाजार में है। मंगलवार की शाम वह इंडिका कार से चालक गुड्डू संग रिश्तेदारी के लिए घर से निकले। रात करीब आठ बजे मनोज सदर बाजार से ससुराल की ओर आगे बढ़े। चालक गुड्डू के मुताबिक रिश्तेदारी जाने से पहले उन्होंने आगे चलने के लिए कहा। फिर राजापाल चौराहे से कार मोड़कर रिश्तेदारी में चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


लौटने के दौरान केपी कालेज के करीब बाइक सवार तीन लोग पीछा करते हुए कार के बायीं ओर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल मनोज की हालत गंभीर देख चालक घबरा गया। वह हमलावरों के खौफ से सहम गया। घायल मनोज के कहने पर वह कार लेकर सीधे सुल्तानपुर के लिए भाग निकला। वहां से परिजन मनोज को लेकर लखनऊ रवाना हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जाकर पुलिस महकमे को विधायक के भाई को गोली मारने की जानकारी मिली। हरकत में आई पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां से भी कोई खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह, एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ सिटी मनीष मिश्र, नगर कोतवाल अनिल कुमार, एसओ कोहंड़ौर रियाज अहमद घटनास्थल की खोजबीन करने के लिए भागदौड़ करते रहे। सुल्तानपुर सीमा पर पहुंचने के बाद भी कुछ सफलता नहीं मिली। इस मामले में नगर कोतवाल अनिल कुमार का कहना है कि गोली लगने के बाद चालक को पहले मनोज पांडेय का इलाज कराना चाहिए था और पुलिस को घटना की जानकारी देनी चाहिए थी। रास्ते में टेकार गांव में सपा विधायक के चचेरे भाई की ससुराल है। वहां रुक जाना था। ताकि विधायक के भाई का इलाज हो सकता। मनोज की ससुराल पट्टी कोतवाली के आमापुर में होने की बात पता चली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed