{"_id":"393d03c3d937173ef6cfaac258428dfd","slug":"crime-news-hindi-news-439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में देवरानी ने फेंका खौलता घी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में देवरानी ने फेंका खौलता घी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में एक महिला ने अपने जेठानी पर गर्म घी फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। चीख पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर निवासी संगीता देवी (48) पत्नी रामजी के बच्चों का विवाद उसकी देवरानी से हो गया। इसको लेकर सोमवार की सुबह देवरानी और जेठानी में कहासुनी होने लगी। संगीता का आरोप है कि इस दौरान उसकी देवरानी ने उस पर खौलता हुआ घी फेंक दिया।
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में उसका इलाज कराया। हालात नाजुक होते देख कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। इसी तरह लालगंज कोतवाली के पूरे घना निवासी पप्पू (30) पुत्र मोती लाल पड़ोस के घर मजदूरी करने गया था। गांव के दो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।