{"_id":"0bab4e550181bf0f580abd8c4645811b","slug":"crime-news-hindi-news-438","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से बदमाशों ने जेवरात लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से बदमाशों ने जेवरात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने घर जा रहे सर्राफ की पिटाई कर आठ हजार रुपये के जेवरात लूट लिए। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे। पट्टी कस्बा निवासी पप्पू सोनी ने स्थानीय बाजार में सर्राफा की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात वह दुकान बंदकर अपने घर जा रहा था। कंधई के गोईं गांव के करीब पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश उसे रोकने लगे।
उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर बदमाश जेवरात से भरा बैग छीन लिया। जान बचाकर पप्पू सोनी भागा। इसके बाद भी बदमाशों ने उसका पीछा कर लिया। हालांकि पट्टी कोतवाली पुलिस को देख बदमाश वापस लौट गए। पप्पू के मुताबिक बैग में करीब आठ हजार के जेवरात थे। बतादें कि पूर्व में भी गोईं और पूरे घना गांव के करीब कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस बदमाशों को पकडने में हाफ रही है।