{"_id":"642136d18960dee7c9ab5520c5e71ce6","slug":"crime-news-hindi-news-422","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के गैस गोदाम से सवा लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के गैस गोदाम से सवा लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम सपा नेता संतोष मिश्रा के गैस गोदाम में लूट हो गई। गोदाम के मैनेजर व कर्मचारियों को तमंचा सटाकर बदमाश 1.36 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों को दबोचने के लिए नाकाबंदी कर संदिग्धों को उठाने लगी। देर रात मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगर कोतवाली के आदर्श नगर निवासी सपा नेता संतोष मिश्रा की यश गैस एजेंसी है। उसका गोदाम रंजीतपुर चिलबिला में है। हर दिन की तरह मंगलवार को गैस गोदाम मैनेजर अवधेश निवासी सुखपालनगर अपने सहयोगियों के साथ रुपए बैग में रखकर हिसाब कर रहा था। शाम करीब चार बजे के आसपास पल्सर बाइक से तीन बदमाश आकर गोदाम के बाहर रुके। एक बदमाश अवधेश के पास पहुंचा।
जब तक बदमाश की ओर अवधेश का ध्यान जाता कि उसने रुपये से भरा बैग उठा लिया। विरोध करने पर बदमाश ने तमंचा तान दिया। सहयोगी राजेश निवासी चिलबिला और ट्रक चालक विनोद गुप्ता दौड़े तो दूसरे बदमाशों ने उन लोगों को भी पिस्टल तानकर रोक दिया। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर चिलबिला कोट की ओर भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर शहर कोतवाल अनिल कुमार, सीओ सिटी मनीष मिश्र पहुंचे और नाकेबंदी कर खोजबीन में जुट गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया। देर रात मैनेजर अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। अवधेश के मुताबिक दो सौ सिलेंडर की बिक्री के 1.36 लाख रुपये, रजिस्टर, गोदाम की चाभी समेत अन्य अभिलेख बैग में थे।