फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

रमऊ को सिर छिपाने की नहीं मिली जगह

Tue, 08 Sep 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 08 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime news
पत्नी की हत्या करने के बाद कातिल पति रमऊ पड़ोसी गांव रघवापुर पहुंचा। वहां अपने कई परिचितों को अपने कृत्य की जानकारी देने के बाद मदद मांगने लगा। उसकी बात सुन लोगों ने उसे अपने घर से भगा दिया। इधर कार्रवाई की आशंका में पहले ही परिजन भाग निकले थे।
विज्ञापन


रमापति उर्फ रमऊ ओझा ने अपनी पत्नी माला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग निकला। भोर में वह रघवापुर में अपने आधा दर्जन परिचितों के घर पहुंचा। सभी को अपने कृत्य की जानकारी देते हुए मदद मांगने लगा। उसकी बात सुनने के बाद पहले तो किसी को भरोसा नहीं हुआ। बाद में लोगों ने पता लगाया तो घटना सच निकली। इसके बाद लोगों ने उसे घर से भगा दिया। इस बीच पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए रमऊ के पिता रामतीरथ और मां रामसंवारी घर छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन करने लगी, लेकिन वे नहीं मिले। बताते हैं कि रमऊ ग्रामीणों के सामने खुद को मनोरोगी साबित करने का भी प्रयास करता रहा।
विज्ञापन


भगीरथपुर डांडी निवासी रामतीरथ करीब के ही एक इंटर कालेज से बड़े बाबू के पद से रिटायर हुए थे। रमऊ भी कोई काम-धंधा नहीं करता था। इसलिए पूरा परिवार रामतीरथ पर निर्भर रहता था। रामतीरथ अपने बड़े बेटे के साथ रहता था, लेकिन विवाद को देखते हुए माला के बेटे अमन की खुद परवरिश करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामतीरथ के परिवार में घर का खर्च चलाने के लिए हमेशा विवाद होता रहता था। ग्रामीणों की मानें तो रमऊ अक्सर अपने पिता से रुपये मांगता रहता। माला भी घर का खर्च चलाने के लिए ससुर से ही रुपये की मांग करती। इसे लेकर अक्सर उनके बीच तकरार होती रहती थी।


डांडी निवासी रमापति ओझा और उसकी पत्नी माला के बीच शादी के बाद से अनबन शुरू हुई। दोनों को एक दूसरे पर भरोसा नहीं था। तभी तो अमन का जन्म होने के बाद ही दोनों में अलगाव हो गया। ग्रामीणों की मानें तो न्यायालय में मुकदमा भी चला। चार साल पहले उनके बीच समझौता हो गया। इस शर्त पर माला की विदाई हुई कि वह अपने काम से काम रखेगी। परिवार के लोगों के साथ उसका कोई उठना-बैठना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed