{"_id":"0e5dc91d2006210004ecb2d156f16fde","slug":"crime-news-hindi-news-359","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात कमरे में अकेले सो रही पत्नी को बेरहम पति ने पीट-पीटकर मार डाला। सुबह बेटे ने मां की खून से रक्तरंजित लाश देखी तो शोर मचाने लगा। इस पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। आरोपी पति, सास, ससुर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के भगीरथपुर डांडी निवासी रमापति ओझा उर्फ रमऊ की पत्नी माला ओझा (35) सोमवार की रात पड़ोस में जन्माष्टमी के बाद आयोजित कार्यक्रम में गीत गाने गई थी। उसका पंद्रह वर्षीय बेटा अमन अपने बाबा के पास सो रहा था। रात करीब एक बजे वह घर लौटी और अपने कमरे में जाकर सो गई। इस बीच पति रमापति ओझा उठा और छप्पर की थून (डंडा) निकालकर गहरी नींद में चारपाई पर सो रही माला पर प्रहार कर दिया। इस कदर प्रहार किया कि वह चीख भी न सकी। बेरहम पति ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद वह मौके से भाग निकला। मंगलवार की सुबह अमन मां को खोजते हुए पहुंचा तो उसका रक्तरंजित शव देख चीख पड़ा। शोर सुनकर उसके बाबा, दादी समेत ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों ने देखा तो माला का चेहरा बुरी तरह से क्षतविक्षत था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पहले लालगंज और बाद में जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी के बाद हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ चंद्रबली के मुताबिक पति-पत्नी के बीच वैवाहिक जीवन शुरू से ही ठीक नहीं था। काफी दिनों तक माला मायके में रही और न्यायालय में मुकदमा भी चला। चार साल पहले समझौते के बाद वह ससुराल में आकर रहने लगी थी। उनके बीच मामूली बातों को लेकर भी विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी पति रमऊ ने किसी बात से नाराज होकर माला की पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। मृतका के भाई संदीप तिवारी की तहरीर पर पति रमऊ, ससुर रामतीरथ और सास रामसंवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।