{"_id":"dc90903280f7ec09f5ebb51b2f922dcf","slug":"crime-news-hindi-news-345","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंही बच्ची का बिसरा प्रिजर्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुधमुंही बच्ची का बिसरा प्रिजर्व
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव के तालाब से मिली दुधमुंही बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों के ताने सुनकर मां ने भी खाना पीना छोड़ दिया है। दूसरी बच्ची की सेवा दादी कर रही है। बच्ची को तालाब में फेंकने वाली महिला को ग्रामीण तिरस्कार भरी नजरों से देख रहे हैं।
बतादें कि पटहटिया कला निवासी सुनील कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। इसके पहले भी लक्ष्मी की ढाई साल की बेटी है। ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार की रात लक्ष्मी की बेटी अनुष्का गायब हो गई। गांव के लोगों ने खोज खबर ली। बाद में अनुष्का का शव तालाब से निकाला गया। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के पेट में पानी तो मिला, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
इसके चलते डाक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजने की राय दी। इधर, ग्रामीणों के ताने सुनकर लक्ष्मी ने खाना पीना बंद कर दिया है। मायके वाले ने भी काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। एसओ राजकिशोर भी छानबीन करने गांव पहुंचे। पति समेत परिजन किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं। ग्रामीण दुधमुंही बच्ची को मारने की आरोपी मां को तिरस्कार भरी नजरों से देख रहे हैं। रविवार को भी सुनील के घर ग्रामीणों का मजमा लगा रहा।