फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

एएसएन कालेज की प्रिंसिपल का अपहरण

Mon, 03 Aug 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 03 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
शहर के विवेक नगर स्थित एएसएन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रीना तिवारी का सोमवार को अपहरण कर लिया गया। उनकी कार इलाहाबाद के शिवकुटी में लावारिस हालत में मिली। अनहोनी की आशंका में परिजनों संग पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एएसएन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रीना तिवारी सोमवार दोपहर फुलवरिया स्थित अपने स्कूल के लिए कार से निकली थीं। वह काफी देर बाद भी स्कूल नहीं पहुंचीं। मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो लोग परेशान हो गए। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा है। परेशान देवर अनिल तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए अपहरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 उनका आरोप था कि दो दिन पहले स्कूल में बच्चों का दाखिला कराने के लिए दो बाइक सवार युवक उनके पास आए थे। उन्होंने प्रवेश बंद होने की बात कही। इससे नाराज युवक स्कूल बंद कराने की धमकी देते हुए चले गए। उसने आशंका जताई कि उसकी भाभी के साथ वही लोग अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रिंसिपल की तलाश में निकल पड़ी। इस बीच पता चला कि उनकी कार इलाहाबाद के शिवकुटी इलाके में लावारिस हालत में मिली है। यह खबर मिलते ही परिजनों संग पुलिस भी मौके पर छानबीन के लिए रवाना हो गई। इस बाबत नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल की तलाश में चौकी प्रभारी भंगवा कासिम को रवाना कर दिया गया है। मोबाइल की काल डिटेल मंगाई गई है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed