{"_id":"3e9004b5a6c06c221e6ebb5d268ce156","slug":"crime-news-hindi-news-169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा की रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज होगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विसरा की रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज होगी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी कमलेश उर्फ गुड्डू रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। घर में बंटवारे को लेकर भाई से उसका विवाद चल रहा है। घर में उसकी पत्नी कमला देवी बच्चों के साथ रहती है। 23 जुलाई को कमला खेतों में काम करने गई थी। घर में उसकी बड़ी बेटी रेनू (10), नेहा (8), कांती (4) और हिमांशु (4) थे। करीब 11 बजे कमला को पता चला कि उसके बेटे हिमांशु की तबीयत खराब हो गई है। वह घर पहुंची और उसे लेकर कुंडा के लिए निकली। रास्ते में ही उसके बेटे की मौत हो गई। बच्चों ने बताया कि चाची ने उसे बोतल से कुछ पिला दिया था।
पता चला कि उसकी चाची ने उसे तेजाब पिला दिया था। कमला ने पति को सूचना दी तो वह दूसरे दिन घर आ गया। सारी जानकारी करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। तेजाब पिलाने की बात को महिला ने स्वीकार भी की। करीब पांच वर्ष पहले भी कमलेश के एक बेटे के साथ ही इस तरह की घटना अंजाम दी गई थी। पिता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने पता नहीं किस दबाव में रिपोर्ट ही नहीं लिखी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर भी बता रहे हैं कि पेट में तेजाब जैसा ही कुछ जाने से आंत सहित कई अंग डैमेज हो गए। एसओ निशिकांत राय का कहना है कि विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।