फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

काटने को ले जाए जा रहे तीस मवेशी बरामद

Fri, 31 Jul 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 31 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime news
काटने के लिए ले जाए जा रहे करीब तीस प्रतिबंधित मवेशियों को उदयपुर पुलिस ने बरामद कर लिया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद मवेशियों को गोसेवा समिति के हवाले कर दिया गया है। शुक्रवार भोर में पुलिस को सूचना मिली कि उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर पूरेकुरेशिन गांव में प्रतिबंधित मवेशियों को काटने के लिए बाहर ले जाया जा रहा है। इस पर सुबह चार बजे एसओ संतोष दुबे हमराहियों के साथ गांव पहुंच गए। यहां शमीम पुत्र अलेमान के घर के सामने कई मवेशी इकट्ठा कर वाहन का इंतजार हो रहा था। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने दौड़ाकर शमीम को दबोच लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य आरोपी भाग निकले। शमीम के घर के सामने अधिक तादात में मवेशी इकट्ठा देखकर एसओ ने एएसपी पश्चिमी दिनेश प्रताप को सूचना दी। एएसपी के निर्देश पर सीओ लालगंज सीताराम, कोतवाल सुरेश प्रसाद त्रिपाठी व एसआई आशुतोष तिवारी, सांगीपुर एसओ सभाजीत मिश्र दलबल के साथ सुबह होते-होते राहटीकर पहंच गए। पुलिस ने गांव वालों की मदद से करीब तीस प्रतिबंधित मवेशियों को आजाद कराया। इनकी देखभाल के लिए पुलिस रेहुआ लालगंज स्थित गो सेवा समिति ले गई। यहां संचालक ने जगह नहीं होने का हवाला देते हुए मवेशियों को रखने से इनकार कर दिया। इस पर सीओ सीताराम ने लालगंज एसडीएम वाईबी सिंह को बुलाया। एसडीएम ने मवेशियों की देखभाल के लिए गोसेवा समिति के नाम एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर संचालक मवेशियों को लेने को तैयार हुए। उदयपुर थानाध्यक्ष ने राहाटीकर के पूरेकुरेशिन निवासी शमीम पुत्र अलेमान, जाई पुत्र अलेमान, धम्मन पुत्र अलेमान, शहबान पुत्र धम्मन, कल्लन पुत्र जुम्मन, जुम्मन पुत्र शरीफ और सुंडी पुत्र असगर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दबोचे गए शमीम को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed