{"_id":"b140b1e22df1b8d7a2c8db3f0690d7d3","slug":"crime-news-hindi-news-158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख लूटने वाले बदमाशों तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख लूटने वाले बदमाशों तक पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम गैस एजेंसी कर्मी से तीन लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों का पुलिस ने
विज्ञापन
सुराग लगा लिया है। दबिश के दौरान वे नहीं मिले तो पुलिस परिजनों को ही उठा
लाई और पूछताछ कर रही है। पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है।
नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर निवासी राजेंद्र त्रिपाठी की शिवम गैस एजेंसी है। गत दिनों गोदाम से बिक्री के रुपये लेकर घर जाते समय बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर कर्मचारी को लूटकर भाग निकले थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
संभावित स्थानों पर दबिश के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि तीन लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों का सुराग लग गया है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वे घर छोड़कर फरार हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। ताकि वे हाथ लग जाएं। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, कई चौकी प्रभारी दलबल के साथ बदमाशों की खोजबीन कर रहे हैं। घटना के बाद से पुराने बदमाश भी अपने घरों से पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए भाग चुके हैं।