फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

घटना की सच्चाई छुपाते रहे अफसर

Thu, 25 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime news
मानिकपुर थाने में हुए हमले की घटना को अफसर छोटी बताने में जुटे रहे। किसी ने हमलावरों के तीन मिनट तो किसी ने पांच मिनट थाने पर मौजूद होने की बात बताई जबकि लोगों का कहना है कि 10 से 15 मिनट तक वह थाने पर फायरिंग और बमबाजी करते रहे। इसके साथ ही वह एसओ को गालियां देते हुए बाहर निकलने के लिए कहते रहे।
विज्ञापन

मानिकपुर थाने में बुधवार की रात दो बाइकों से आए छह बदमाशों ने हमला कर दिया। वह काफी देर तक थाने पर आतंक मचाते रहे। उनके आतंक का ही असर था कि किसी भी सिपाही और दरोगा की हिम्मत नहीं पड़ी कि वह जवाबी फायरिंग करते या फिर उन्हें ललकारते दौड़ाता।
विज्ञापन


 यही नहीं इस दौरान तुरंत उनकी नाकेबंदी भी करने का प्रयास नहीं किया गया। जो भी कार्रवाई शुरू हुई उनके जाने के बाद ही हुई। बावजूद इसके डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही उन्हें तीन मिनट तक ही थाने पर होने की बात कहते रहे। उधर एसपी माधव प्रसाद ने हमलावरों के पांच मिनट तक होने की बात बताई है। यही नहीं बगल में ही मंदिर पर सो रहा चौकीदार सुखलाल हमलावरों के फायरिंग शुरू करने के तुरंत बाद ही एसओ के पास पहुंच गया था। हमलावरों की फायरिंग से एसओ सहित दरोगाओं और सिपाहियों पर भी दहशत तारी हो गई थी। अगर इसी दौरान उनकी नाकेबंदी करने का प्रयास किया गया होता तो वह रात में ही पकड़ में आ गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed