{"_id":"e4b72c8e75b22b17b1c712dfe452f618","slug":"crime-news-hindi-news-1346","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांगीपुर ब्लाक में मचाया उत्पात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांगीपुर ब्लाक में मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर ब्लाक में बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया । ज्ञापन लेेने के लिए देर से पहुंची बीडीओ की महिला कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। बीचबीचाव करने पहुंचे ब्लाक कर्मचारियों को भी लाठी-डंडो से पीटा। हमलावर हुए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कार्यालय पर भी जमकर उत्पात मचाया। वहां के अभिलेखों को फाड़ने के बाद कुर्सी, मेज व दरवाजे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर एसपी, सीडीओ समेत तमाम कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय पर किसान पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया था। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ज्ञापन देने के लिए बीडीओ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बीडीओ ज्ञापन लेने नहीं आईं। इस बीच कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद बीडीओ सावित्री शर्मा वहां पहुंची। देर से आने की बात पर नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष की बीडीओ से नोकझोंक होने लगा। बात बढ़ने पर महिला कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को दौड़ा लिया। वह जान बचाकर वहां से अपने कार्यालय की ओर भागीं।
इस बीच किसी ने उन्हें डंडा खींचकर मार दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर पड़ीं। बीडीओ को गिरते देख ब्लाक कर्मचारी बीचबचाव करने के लिए वहां पहुंचे तो कार्यकर्ता उन पर भी हमलावर हो गए। बीडीओ ने अपने को बाथरुम में बंदकर किसी तरह जान बचाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कार्यालय की कुर्सी, मेजों, दरवाजों पर लगे कांच समेत तमाम सामान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कार्यालय में रखे अभिलेख भी उठा ले गए। शोरशराबा सुन बगल कार्यालय में बैठे ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह ने ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों के साथ पहुंचकर बीच-बचाव किया। लोगों की भीड़ होते देख कार्यकर्ता वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
इस बीच कर्मचारियों ने कार्यकर्ता रामलखन सिंह को धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। लोगों के कहने पर उसे छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर एसपी माधव प्रसाद वर्मा, सीडीओ महेंद्र प्रताप, एसडीएम लालगंज वाईपी सिंह, सीओ वीआर प्रेमी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सांगीपुर, लालगंज व उदयपुर की पुलिस फोर्स भी पहुंची। घायल बीडीओ को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पातल रेफर कर दिया। दाहिना हाथ टूटे होने की चिकित्सकों ने आशंका जताई है। बीडीओ सावित्री शर्मा की तहरीर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामलखन सिंह, कुसमा, राजबहादुर वर्मा, हसनैन अहमद, त्रिलोकीनाथ समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।