फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

मनोरोगी युवती से अधेड़ ने किया दुराचार

Wed, 17 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime news
नवाबगंज इलाके में बुधवार को मनोरोगी युवती को एक लड़के के माध्यम से खंडहर में बुलाकर अधेड़ ने दुराचार किया। इस दौरान शक होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अधेड़ को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। हालांकि मौका पाकर वह भाग निकला। युवती के चचेरे भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनोरोगी युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो भाई हैं जो कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर युवती की देखभाल उसकी भाभी करती है। वह इन दिनों मायके गई हुई थी। युवती अपने चचेरे भाई के घर रह रही थी। बुधवार सुबह नौ बजे के करीब गांव के ही सर्वेश नाम के अधेड़ ने एक लड़के को पैसे देकर धोखे से युवती को गांव से काफी दूर खंडहर में बुलवाया। युवती के वहां पहुंचने पर उसने लड़के को वापस भेज दिया और उससे दुराचार करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान युवती के चचेरा भाई उसे खोजता हुआ पहुंचा और उसने रंगेहाथ उसे पकड़ लिया। शोर पर गांव के कुछ और महिलाएं इकट्ठी हो गईं। आक्रोशित लोगों ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अधेड़ उन्हें झटका देकर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। युवती को घर लाया गया तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के साथ युवती के चचेरे भाई ने नवाबगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed