फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बाजार में फायरिंग पर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस

Sat, 18 Jul 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोतवाली के बसंतगंज बाजार में सरेआम फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास तथा जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25ए आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी कायम किया है। कोतवाली के बसंतगंज बाजार में बीती शुक्रवार को शाम चार बजे अवैध असलहाधारियों ने सरेआम फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया था। फायरिंग में वीरसिंह पुर गांव के देवेन्द्र तिवारी के नाती आशीष घायल हो गया। वहीं बाजार आई कुछ महिलाएं भी चुटहिल हुईं। मामले में गांव के देवेन्द्र तिवारी ने दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम उसका बेटा कमलेश तथा नाती आशीष बाजार गया हुआ था।
विज्ञापन


इस बीच पुरानी रंजिश में बाइक सवार विपिन तिवारी तथा राजा आए और पहले से मौजूद छेदीलाल तिवारी के ललकारने पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में आशीष गंभीर रूप से चुटहिल हो गया। वहीं बाजार आई कुछ महिलाएं भी घायल हो गईं। आरोप है कि फायरिंग करने वाले युवकों ने बाजार में दहशत फैलाने के बाद पीड़ित के घर भी पहुंचे तथा महिलाओं को मारपीट कर चुटहिल कर दिया। इसमें देवेन्द्र की बहू रीता व मीरा भी घायल हो गई। घायलों को देर रात सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर से तीन तमंचे भी बरामद किए। शुक्रवार की देर रात देवेन्द्र की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गांव के छेदीलाल तिवारी, विपिन तिवारी, राजा तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा धमकी का मुकदमा दर्ज किया। वहीं अवैध तमंचे की बरामदगी के तहत पुलिस की ओर से 25ए आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी कायम किया गया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल संजय शर्मा का कहना है मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed