फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

रोजा इफ्तार में गए युवक को मारी गोली

Fri, 17 Jul 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime news
मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मस्जिद पर रोजा इफ्तार में गए मो. अफसर को गोली मार दी गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। खून से तरबतर भतीजे को देख बचाने पहुंचे चाचा की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की खबर पाते ही कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा भी अस्पताल पहुंच गए। घायल अफसर को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। जबकि चाचा का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। खबर लिखे जाने तक किसी ने मामले की तहरीर थाने में नहीं दी थी।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई गांव निवासी मो. अफसर पुत्र यूनुस का बच्चों के विवाद में चाचा यूसुफ से मनमुटाव चल रहा था। रात करीब आठ बजे गांव की मस्जिद पर दोनों पक्ष के लोग रोजा इफ्तार में गए थे। वहां दोनों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच यूसुफ पक्ष के लोगों ने मो. अफसर को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। भतीजे को घायल देख बचाने पहुंचे उसके दूसरे चाचा इशहाक को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी हुई तो कैबिनेट मंत्री भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उनकी उपस्थिति में घायलों का इलाज शुरू हुआ। मो. अफसर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। जबकि घायल इसहाक का इलाज यहीं हो रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed