फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

एसबीआई के समीप दिनदहाड़े फायरिंग से मची भगदड़

Fri, 12 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
कस्बा स्थित एसबीआई के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग से भगदड़ मच गई। पुलिस को नजदीक आते देख संदिग्ध युवक ने हवाई फायर झोंक दिया। फायर होते ही पुलिसकर्मी उल्टे पांव भाग खड़े हुए। फायर करने वाला युवक तमंचा लहराते आराम से भाग निकला, जबकि दुकान पर खड़े उसके साथी को पुलिस ने बाइक समेत धर दबोचा।
विज्ञापन

लालगंज कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एसबीआई ब्रांच से कुछ पहले एक पान की दुकान पर बिना नंबर की बाइक से दो युवक पहुंचे।  इस बीच कहीं जा रहे प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय और हमराहियाें को देख पान की दुकान पर खड़े संदिग्ध युवक छिपने लगे।  पुलिस को आते देख वहां खड़ा एक युवक पीछे गली की ओर भागने लगा।
विज्ञापन


उसे भागते देख पुलिस ने कस्बे वासियों के साथ खदेड़ लिया। यह देख भाग रहे युवक ने तमंचा निकाला और हवा में फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुनते ही युवक के पीछे लगी पुलिस ने पीछा छोड़ दिया। इसका फायदा उठाकर युवक हाथ में तमंचा लहराते पुलिस की आखों से ओझल हो गया। इस बीच कस्बे वासियों की मदद से पुलिस कर्मियों ने फायर करने वाले युवक के साथी को पान की दुकान के सामने से दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने खुद को अंतू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर महुआताल निवासी विनय उपाध्याय पुत्र राजेश कुमार बताया। जबकि भाग निकलने वाले साथी की पहचान अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी राहुल उपाध्याय पुत्र देवनाथ के रूप में हुई। पुलिस ने विनय के पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा व दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed