{"_id":"f100735e629d35e5e4cc12e1f4ea315b","slug":"crime-news-hindi-news-1200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेठवारा थाना क्षेत्र के छिटाही गंभीरा निवासी मदन कुमार का विवाह जनपद इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गजिया निवासी सुरेश कुमार की बहन अर्चना (26) के साथ मई 2009 में हुआ था। परिजनों की मानें तो सोमवार की रात अर्चना अचानक कुएं में गिर गई।
जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मंगलवार को मृतका का भाई सुरेश मायके वालों के साथ पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि अर्चना की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना को दूसरा रूप देने के लिए शव को कुएं में डाल दिया गया। इस बात की शिकायत वह अक्सर परिवार के लोगों से किया करती थी। पुलिस ने सुरेश की तहरीर पर पति मदन कुमार समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।