फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं होती छापेमारी

Mon, 08 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिले के ज्यादातर कोटेदार मनमानी पर उतारू हो गए हैं। राशन को बेचकर पैसा हजम करने के लिए माह में एक ही दिन राशन वितरण करते हैं। पात्र लोग कोटेदार की शिकायत करते थक जाते हैं, मगर अधिकारी न तो जांच करते हैं और न ही कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई। इससे उनमें किसी प्रकार का डर भय नहीं रहता है।
विज्ञापन


शासन की मंशा पर अधिकारी ही पानी फेर रहे हैं। गरीब परिवार को दो जून की रोटी मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से प्रतिमाह गेहूं, चावल व चीनी सस्ते दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। मगर अधिकारी इसकी जांच न करके वितरण करने की पूर्ण जानकारी कोटेदार पर थोप देते हैं। इसका फायदा उठाते हुए कोटेदार सरकारी राशन को बाजार में बेचकर मालामाल हो रहे हैं। गरीब राशन के लिए दर-दर भटकते रहते हैं। सूत्रों की मानेें तो प्रतिमाह गोदाम से कोटेदार राशन उठाते हैं, मगर उसे रास्ते में ही बड़े गल्ला व्यापारी के हाथ बंच देते हैं।
विज्ञापन


 जनता के सामने चोरी छिपाने के लिए कोटेदार माह में एक दिन राशन का वितरण करते हैं। वह भी किसी को इसकी जानकारी नहीं देते हैं। सरकारी राशन की दुकान के बगल के लोगों को इसकी जानकारी लगती है तो वह इसका फायदा उठाते हैं। बाकी लोग जब हो हल्ला करते हैं तो पहुंचदार व्यक्ति को राशन व चीनी देकर कोटेदार इससे छुटकारा पा जाते हैं। गरीब जनता इसकी शिकायत लेकर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के चौखट पर दर-दर भटकती रहती है। मगर उनकी सुनने के लिए जिम्मेदार अधिकारी तैयार नहीं होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed