फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

एसपी साहब, बुलंद करिए खाकी का इकबाल

Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime news
तेजतर्रार और ईमानदार छवि के माने जाने वाले नवागत पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया को बेल्हा में पहले ही दिन अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा। उनके पहले दिन कुर्सी संभालते ही मानधाता इलाका सुलग उठा। कई दिनों की खामोशी बवाल में तब्दील हो गई। जिले में लगातार हो रहीं घटनाओं पर काबू पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। उपद्रवियों के भीतर से खाकी का खौफ खत्म हो चुका है। वे आए दिन पुलिस से भिड़ जा रहे हैं। पुलिस के सामने ही बड़ी वारदातें हो जा रही हैं। राजनीतिक दबाव से पुलिस अफसरों और कर्मचारियों का हौसला पस्त है। उनका मनोबल लगातर गिर रहा है। खाकी का इकबाल बुलंद करने के लिए ठोस प्रबंध की जरूरत है। नए जोश के साथ नए इरादे की जरूरत है। जिले का कोई न कोई कोना हर तीसरे दिन सुलग रहा है। मारपीट, बवाल, लूटपाट और हत्या जैसी बातें आम हो गई हैं। इन पर काबू पाने के लिए सटीक रणनीति की जरूरत है। ताकि बवाल से पहले ही ऐसे लोगों का पुलिस मंसूबा ध्वस्त कर सके। बदमाश भी लगातार चुनौती दे रहे हैं। उन्हें भी पस्त करना होगा।
विज्ञापन


सोमवार को पद्मावत एक्सप्रेस से बेल्हा पहुंचे पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। पता चला कि डीजी कानून व्यवस्था की इलाहाबाद में बैठक है। इसके बाद वह इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए। उनके कुर्सी संभालते ही कई दिनों की खामोशी सोमवार को बवाल में बदल गई। मानधाता में देशराज की मौत के बाद रविवार से परिजन पप्पू के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए पुलिस पर दबाव डाल रहे थे लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही थी। एसपी के इलाहाबाद जाने के दौरान ही देल्हूपुर में बवाल शुरू हो चुका था, लेकिन बवालियों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। कल शाम से सुलग रही आग सोमवार को शोला बन गई। जिसके चलते पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष हो गया। नए एसपी के कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन मानधाता में जहां बवाल हो गया और पुलिस को जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा। वहीं रानीगंज में बालिका का कत्ल और पट्टी में युवक को गोली मारने वालों ने भी पुलिस को चुनौती दी है। लोगों का कहना है कि नए पुलिस अधीक्षक को ऐसे बवालियों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed