फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

युवक ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग

Sun, 12 Jul 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news
घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने रविवार को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर पर कोहराम मच गया। परिजन थाने पहुंच गए। वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शाम करीब सवा चार बजे प्लेटफार्म से छूटी। तभी सीडीओ दफ्तर की ओर से भागता हुआ एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने शव को पटरी से हटाया। तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी। तलाशी लेने पर पुलिस को मृतक की जेब से परिचय पत्र मिला।
विज्ञापन


मोबाइल भी शव के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी। मृतक के चाचा ने शव की शिनाख्त की। मृतक रामप्रताप यादव उर्फ रिंकू (32) बजेठी, थाना पीपरपुर जिला सुल्तानपुर का रहने वाला था। राजेंद्र चंडीगढ़ में नौकरी करता था। एक माह पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। उसी समय वह घर आया था। चंडीगढ़ जाने की तैयारी में था। लेकिन पता नहीं वह यहां कैसे आ गया। साथ में आए गांव और पड़ोस के लोग आपस में घर में झगड़े की चर्चा कर रहे थे। उनका कहना था कि घर में झगड़ा हुआ था। आशनाई की भी चर्चा रही। मगर परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed