{"_id":"2e53bbc29211093b00034e2f01295418","slug":"crime-news-hindi-news-1092","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने के मामले में मजिस्ट्रीरियल जांच के घेरे में एसओ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने के मामले में मजिस्ट्रीरियल जांच के घेरे में एसओ
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब फैक्ट्री में आग लगने की मजिस्ट्रीरियल जांच होगी। इसके दायरे में एसओ निशीकांत और सस्पेंड सिपाही आए हैं। इस मामले में एसओ निशीकांत ने ही अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। महेशगंज के आजाद नगर रुमतीपुर गांव में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद शराब और कुछ सामान थाने ले आया गया था। फैक्ट्री को सील करने के घंटे भर बाद ही उसमें आग लग गई और सब कुछ जलकर राख हो गया।
आग लगने की घटना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। जिले के सारे आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने के बाद एसओ निशीकांत राय ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। बावजूद इसके आग लगने में एसओ निशीकांत और सिपाही शिवमणि तिवारी की भूमिका मानते हुए उन्हें संस्पेड कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।