फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

कोहंड़ौर में केबिनमैन को धारदार हथियार से काट डाला

Sun, 12 Jul 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोहंड़ौर में शनिवार रात रेलवे के केबिनमैन को दरिंदों ने धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। रविवार की सुबह रामापुर नहर पुलिया के करीब उसका शव मिला। रायबरेली जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन ठप्पे बिचवन निवासी रामदीन यादव (57) कोहंड़ौर रेलवे क्रासिंग पर बतौर केबिनमैन तैनात था। वह शनिवार की सुबह आठ बजे ड्यूटी पर आया था। इसके बाद रात आठ बजे साथी कर्मचारी के आने के बाद पड़ोस में स्थित अपने किराये के कमरे पर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह रामनगर नहर पुलिया के करीब उसका शव मिला। जेब में मिले परिचय पत्र से शिनाख्त हुई। घटना की खबर मिलते ही एसओ श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे। जबड़ा बुरी तरह से कटा था और चेहरे पर कई वार थे। इस मामले में स्टेशन मास्टर जान हैदर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी एसपी अखिलेश्वर पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद एसओ को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed