फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

15 आरोपियों का पुलिस ने किया चालान

Tue, 02 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
अवैध शराब मामले में पकड़े गए 15 आरोपियों का महेशगंज पुलिस ने चालान कर दिया। सभी आरोपियों का मेडिकल कड़ी सुरक्षा के बीच महेशगंज पीएचसी में कराया गया। उधर, एसओ निशीकांत के सस्पेंड होने पर नगर कोतवाली में पदस्थ एसएसआई अवधेश कुमार मिश्र ने थाने का चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन


महेशगंज के आजाद नगर रुमतीपुर गांव में शराब फैक्ट्री में 15 काम करने वाले लोग पकड़े गए थे। इनमें से कुछ तो स्थानीय थे, जबकि ज्यादातर लोग पश्चिम बंगाल के थे। इन सभी को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। रात में तत्कालीन एसओ निशीकांत ने इन 15 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें लक्ष्मीगंज के मो.सोनू व सुल्तानपुर महेशगंज निवासी गामा सरोज स्थानीय व 13 लोग पश्चिम बंगाल के हैं। इन सभी का सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच महेशगंज पीएचसी में मेडिकल कराया गया। इसके बाद उनका चालान कर दिया गया। इसके पूर्व नवागत एसओ अवधेश कुमार मिश्र ने आजाद नगर रुमतीपुर जाकर शराब की फैक्ट्री भी देखी और निशीकांत राय से घटना के बारे में पूरी डिटेल ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed