फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime khabar of kunda

पुलिस ने बरामद किया चार क्विंटल प्रतिबंधित मांस

Thu, 05 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime khabar of kunda
कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव में शादी में देने के लिए बुधवार की रात प्रतिबंधित पशुओं को काटा गया। सूचना पर भोर में पहुंची पुलिस ने चार क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान घर के बीच होने के कारण मौके से सात लोग भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुंडा कोतवाली के अघिया गांव निवासी अख्तर उर्फ रजा उर्फ कुल्लू पुत्र मो.नाजिम ने अपने ही घर में कुछ लोगों के साथ शादी में मांस देने के लिए प्रतिबंधित पशु का मांस काटा था। मुखबिर से पुलिस को प्रतिबंधित पशु का मांस कटने की सूचना मिल गई।
विज्ञापन


सटीक खबर मिलने के बाद गुरुवार भोर में ही पुलिस ने अख्तर के घर पर छापेमारी की। घर गांव के बीच में होेने के कारण पुलिस के मौके तक पहुंचने के पहले ही सभी आरोपी भाग निकले। घर में सिर्फ महिलाएं ही मिलीं। महिलाओं ने ही बताया कि किसी को शादी में देने के लिए मांस काटा गया था। मौके से पुलिस ने चार कुंतल प्रतिबंधित मांस, चमड़ी, चापर, खुर आदि बरामद किया है। पुलिस ने अख्तर उर्फ रजा उर्फ कुल्लू पुत्र मो.नाजिम निवासी अघिया, शहंशाह पुत्र उस्मान, बादशाह पुत्र उस्मान, नूरे पुत्र महबूब, नवी पुत्र महबूब व दो अज्ञात के खिलाफ 429, 504, 506 आईपीसी, 3/12,8 गोवध अधिनिवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर  आरोपियों की तलाश में जुट गई। कोतवाल आरके चंदेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद मांस को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed