{"_id":"afd32c11881175cdd35c791ac4aab1f1","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से गायब बच्ची का तो नहीं है थरिया में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी से गायब बच्ची का तो नहीं है थरिया में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया में मिला बच्ची का शव वाराणसी जनपद के रोहनिया इलाके से गायब बालिका का तो नहीं है। इस आशंका से मंगलवार को रानीगंज पुलिस परिजनों का इंतजार करती रही। जिसकी वजह से शिनाख्त न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को नहीं हो सका। थरिया में सोमवार की सुबह एक सात वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव मिला था। उसके सिर पर चोट और शरीर पर गर्म लोहे से दागने का निशान मिला। ग्रामीणों की मानें तो उसके साथ हैवानियत भी हुई थी।
पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच वाराणसी के रोहनिया थाने की पुलिस ने रानीगंज एसओ बलिराम मिश्रा से बालिका के शव के सिलसिले में बात की। बताया गया कि एक बालक और एक बालिका तीन दिन पहले गायब हुए थे। बालक तो मिल गया, लेकिन बालिका का अभी सुराग नहीं लग सका है। परिजनों को शिनाख्त के लिए भेजने की बात भी हुई। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से लोगों के आने की सूचना पर पुलिस स्टेशन पर मौजूद रही, लेकिन ट्रेन से परिजन नहीं आए। एसओ बलिराम मिश्रा ने बताया कि रोहनियां पुलिस से संपर्क किया गया है। गायब बालिका के परिजनों के आने की बात बताई जा रही है। 72 घंटे बाद ही अज्ञात शव का पोस्टमार्टम पुलिस कराएगी।
थरिया में सात वर्षीय अज्ञात बालिका की हत्या के बाद फेंके गए शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस प्रयास का दावा कर रही है। बताते चलें कि नगर कोतवाली के संसारपुर जंगल में एक किशोरी का अधजला शव मिला था। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने हरसंभव कोशिश का दावा किया, लेकिन न तो हत्यारे पुलिस के हाथ लगे और न ही किशोरी के शव की शिनाख्त ही हो सकी। इसके चलते यह मामला पुलिस की फाइलों में दबता चला गया। लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं संसारपुर में हुई घटना की तरह ही थरिया में मिले बच्ची के शव का भी यही हाल न हो।