फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

घर के बाहर सो रहे वृद्ध को मारी गोली

Tue, 07 Jul 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी में घर के बाहर सो रहे वृद्ध को पड़ोसियों ने गोली मार दी। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलने पर कंधई एसओ लल्लन यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद हमलावरों की तलाश करने लगे। पूरे देवजानी निवासी रमजान (60) का पड़ोसी अनवर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की रात रमजान अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात करीब बारह बजे चार लोग पहुंचे। उन्होंने चारपाई पर सो रहे रमजान को निशाना बनाकर गोली मार दी।
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर बगल में सो रहे लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच हमलावर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। गोली लगने से घायल रमजान को परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ लल्लन यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी दी। घायल रमजान के परिजनों के मुताबिक पड़ोसी अनवर समेत अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर गांव में तनाव बरकरार है। सीओ एसके वर्मा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed