{"_id":"5b9d62fbd8ff5fb4464e7d8bc12c0752","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-88","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज, डीएम ने मारा जेल में छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जज, डीएम ने मारा जेल में छापा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज उमेशचंद्र श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को जनपद कारागार में छापा मारा। इस दौरान बैरकों में खाने-पीने का सामान मिला। अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। सभी अधिकारी अचानक जिला जेल पहुंच गए। हालांकि कार्रवाई की भनक पहले ही जेल प्रशासन को हो गई थी। इसके चलते सभी अलर्ट हो गए थे। अधिकारियों ने बंदियों की बैरकों का निरीक्षण किया। सूत्रों की मानें तो कई बैरकों में भोजन बनाया गया था।
हालांकि बर्तन तो नहीं मिले, लेकिन जो भोजन अधिकारियों के सामने आया वैसा भोजन जेल में तैयार नहीं होता। यह देख अधिकारियों ने पूछताछ भी की, लेकिन कोई भी बंदी मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। अधिकारियों ने बंदियों से समस्याओं के बारे में भी पूछा। जेल में साफ-सफाई व शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग बंदियों ने अफसरों के सामने रखी। अधिकारियों ने बंदियों की बातों को सुनने के बाद प्रभारी जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद बाहर निकले जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण में खाने-पीने का प्रतिबंधित सामान मिला है। ऐसी व्यवस्था बंद कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया है। इस मौके पर एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ सिटी एमपी सलोनिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।