{"_id":"0a96333cb4718b6bfdca84b1b082285b","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दुुकानदार को सरे बाजार चप्पल से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने दुुकानदार को सरे बाजार चप्पल से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क से जा रही महिला से बदतमीजी करना दुकानदार को भारी पड़ गया। महिला ने चौराहे पर दुकानदार को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। यही नहीं महिला ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
क्षेत्र की एक महिला मंगलवार को भगवन तिराहे से मनगढ़ की तरफ जा रही थी।
कुछ आगे बढ़ने पर एक दुकानदार ने उसे अश्लील इशारा किया। फिर फब्तियां कसने लगा। इससे महिला का पारा हाई हो गया। पहले तो वह उसे खरीखोटी सुनाती रही, लेकिन जब दुकानदार ने विरोध किया तो वह उग्र हो गई और उसकी चप्पल से पिटाई करनी शुरू कर दी। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। महिला का मामला होने के कारण किसी ने भी बोलने की भी हिम्मत नहीं जुटाई। मामला बढ़ा तो मौके पर पुलिस भी आ गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में महिला ने सारी बात बताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।