फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

कोचिंग जा रहे छात्र का अपहरण

Fri, 19 Jun 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
देवसरा इलाके के महड़ौरा गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र को ट्यूशन जाते समय बुलेरो सवार लोगों ने अपहृत कर लिया। अगले दिन उसे एक बाग में पड़ा देखकर लोगों ने उसे घर पहुंचाया। इधर इस किशोर पर चाची ने जेवरात चोरी का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले का सच जानने में जुटी है। महड़ौरा गांव निवासी सेबी पुत्र अनिल यादव सिंगरामऊ जौनपुर में कोचिंग करने जाता है। दो दिन पूर्व वह कोचिंग से वापस नहीं आया तो पिता ने देवसरा थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी। बीते गुरुवार को उसे एक बाग में पड़ा पाकर गांव के लोगों ने उसके घर पहुंचाया। बाद में उसे पुलिस के पास ले जाया गया। जहां उसने अपने अपहरण की कहानी बताई। इधर इस छात्र की चाची ने उस पर अपने जेवरात चुरा लेने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस इस कहानी में उलझ कर रह गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश राय ने बताया कि यह देवरानी व जेठानी के बीच का झगड़ा है जिसमें बताई जा रही कहानी पर पुलिस को यकीन नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed