फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

रेल ट्रैक पर मिला महिला का शव

Fri, 19 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
अंतू इलाके में शुक्रवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक महिला का शव पाया गया। खबर फैलने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी मकदूम ने अपनी बेटी किरन की शादी वर्ष 2003 में बजऊ का पुरवा निवासी सुदामा के साथ की थी। मकदूम का आरोप है कि सुदामा दहेज की मांग कर रहा था। दहेज न मिलने के कारण किरन की पिटाई करता था। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर वह पखवारे भर पहले अपनी बहन के घर जा कर रहने लगी थी। वहां भी सुदामा पहुंचा और जबरन उसे लेकर अपने घर चला गया। पुलिस को दी तहरीर में मक दूम ने आरोप लगाया है कि सुदामा गुरुवार की रात उसकी बेटी की पिटाई कर रहा था। इस बीच किरन ने मौका पाकर मायके में फोन कर घटना की जानकारी दी थी। रात में ही उसके ससुरालियों ने हत्या कर शव ट्रैक फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से शव कई टुकड़ों में बंट गया। किरन के दो बच्चे हैं। अंतू एसो रामनरेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed