{"_id":"ccfc641b5473e85712c2d7a33ec60bb6","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की फिरौती वसूलने वाला धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो करोड़ की फिरौती वसूलने वाला धराया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई क्राइम ब्रांच व एसटीएफ वाराणसी ने मुंबई के एक बिल्डर के बेटे का अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती वसूलने के एक आरोपी को उड़ैयाडीह से धर दबोचा। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।
पट्टी कोतवाली में रविवार को दो करोड़ फिरौती लेने वाले बदमाशों के साथी को दबोचने के बाद क्राइम ब्रांच घाटकोपर के प्रभारी विजय कुमार शिंदे ने बताया कि तिलकनगर घाटकोपर के बिल्डर नितिन दवे के चार वर्षीय बेटे करन दवे का 12 मार्च 2015 को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था।
अपहरणकर्ताओं ने करन दवे की वापसी के लिए दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। 35 दिनों तक बालक को बंधक रखने के बाद दो करोड़ की रकम मिलने पर करन को परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में घाटकोपर थाने पर अपहरण, फिरौती, बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मुंबई पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों की संख्या दस आंकते हुए सभी को आरोपी बनाया था। इस मामले में पुलिस पहले ही नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अपहरण की घटना में शामिल सुरेश कुमार पांडेय पुत्र रमाकांत पांडेय वाहन चला रहा था। वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस को उसकी तलाश थी। मुंबई पुलिस ने वाराणसी जोन की एसटीएफ टीम से सहयोग मांगा था। सर्विलांस के जरिए सुरेश के पट्टी में होने की जानकारी मिल गई। शनिवार की रात प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय, सुधीर पांडेय व संजय पांडेय के साथ उड़ैयाडीह इलाके पर चेकिंग कर रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच के विजय कुमार शिंदे, सुभाष घोसालकर व एसटीएफ वाराणसी टीम के वृंदावन राय, कांस्टेबल प्रमोद व यशवंत सिंह भी आने-जाने वाले लोगों पर निगाह लगाए हुए थे। इस बीच पुलिस टीम ने सुरेश को धर दबोचा। रविवार को आरोपी सुरेश को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई।