फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

जयतीपुर कठार में तड़तड़ाईं गोलियां, पुलिस पर पथराव

Sat, 30 May 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो। प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
अंतू थाना क्षेत्र का जयतीपुर कठार गांव शनिवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। शाम को दो लोगों के बीच हुई मारपीट के बाद देर रात भारी बवाल हो गया। दोनों पक्षों से दर्जनों की संख्या में जुटे लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के जयतीपुर कठार निवासी दिनेश कुमार यादव का शनिवार शाम किसी बात को लेकर गांव के ही राजकुमार सिंह पुत्र रामकरन सिंह से विवाद हो गया। बताते हैं कि इस पर दिनेश ने राजकुमार की पिटाई कर दी। शाम सात बजे के आसपास दिनेश ने दोबारा राजकुमार को पीटा। राजकुमार ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी तो लोग भड़क गए।
विज्ञापन



रात करीब साढ़े नौ बजे राजकुमार की पक्ष से दर्जनों लोग इकट्ठा हुए और दिनेश के घर पर धावा बोल दिया। एक साथ इतने लोगों के पहुंचने पर दिनेश ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके घर के लोग शोर मचाने लगे। इस पर बस्ती के लोग दौड़ पड़े और हमलावरों को दौड़ा लिया। पूरी बस्ती को आते देख राजकुमार के पक्ष के लोग भागने लगे। इस बीच इस बीच राजकुमार सिंह के भाई संजय सिंह को लोगों ने पकड़ लिया। यादव बस्ती के लोगों ने उसे लाकर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की। उधर, संजय के न पहुंचने पर राजकुमार पक्ष के लोग परेशान हो गए। इस बीच किसी ने बताया कि उसे बस्ती के लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया है। इस पर राजकुमार के पक्ष के लोग दोबारा एकजुट होकर यादव बस्ती में पहुंचे। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बवाल चल ही रहा था कि सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अंतू पुलिस ने संजय को छुड़ाया और जीप में बैठाकर ले जाने लगी। इसकी जानकारी होने पर राजकुमार के पक्ष के लोगों ने पुलिस की जीप को रोककर संजय को उतार लिया। इसे लेकर उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस को वहां से हटना पड़ गया। इस मामले में राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रात करीब साढ़े दस भारी संख्या में फोर्स गांव पहुंची। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। एसओ अंतू लल्लन यादव ने बताया कि पुलिस पर पथराव की बात गलत है। मारपीट की घटना हुई है। छानबीन की जा रही है। आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि पथराव की पुष्टि नहीं हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फायरिंग की बात सुनने में आई है। गांव में अभी कोई पुरुष नहीं मिला है। महिलाओं से ही जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed