{"_id":"b2d338065cb20229fa407a624b81a1c4","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में बारात गए युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में बारात गए युवक की मौत
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात के लिए निकले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों संग पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रीठी गांव निवासी हरीराम (32) पुत्र राम मनोहर वर्मा अपने बुआ के लड़के राजू निवासी अस्थरा के साथ सिरिया ठनेपुर बारात जाने के लिए बुधवार की शाम बाइक से निकला था। लोगों की मानें तो बारात न जाकर वे बंधवा बाजार गए और नशीले पदार्थ का सेवन किया।
जब दोनों बारात में शामिल हुए तो हरीराम की हालत बिगड़ गई। उसकी नाजुक हालत देख लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय रात में ही भर्ती कराया] लेकिन इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। साथ आए लोग शव लेकर घर पहुंचे। बेटे की लाश देखते ही पिता साथ रहे राजू पर ही साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की बात करने लगा। पुलिस ने मामले को टालने का प्रयास किया तो लोगों ने पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया और शव को पीएम के लिए भेजा।