{"_id":"3d3c910ce7d4ba5961553e5961201a08","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दस वर्षीय बालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में दस वर्षीय बालक घायल
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में दस वर्षीय बालक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लच्छन रांकी निवासी शीतला प्रसाद की बेटी की बुधवार की रात शादी थी। अमेठी जनपद के नुआंवा गांव से बारात आई थी। बताया जाता है कि रात लगभग नौ बजे द्वारपूजा के समय बारात की तरफ से आए किसी व्यक्ति ने अपनी बंदूक से हवाई फायर किया। एक फायर होने के बाद दूसरा फायर जब किया जा रहा था तो सामने खड़े गंाव के रवि (10) पुत्र अछैवर के पैर में गोली लग गई।
जैसे ही रवि को गोली लगी वहां भगदड़ मच गई। गांव वालों ने एक व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ लिया और मामले की सूचना उदयपुर पुलिस को दी। उदयपुर पुलिस ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को थाने उठा लाई। उधर, घायल रवि को पहले सीएचसी सांगीपुर लाया गया, जहां से तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने रवि की गंभीर हालत को देखते हुए इलाहाबाद स्थित स्वरू परानी नेहरू अस्पताल के लिए भेज दिया। इस मामले में उदयपुर एसओ संतोष दूबे ने बताया कि पकड़ा गया युवक फायरिंग करने वाले युवक के साथ खड़ा था। ग्रामीणों ने उसे ही पकड़ लिया, जबकि फायरिंग करने वाला युवक भाग निकला। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। फिलहाल अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। भगदड़ में ही गांव के पृथ्वी पाल के सिर में चोट लग गई। पृथ्वी पाल का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।