{"_id":"deb3ef568d3a40cae4d2b1850dbfd8d8","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने मारा छापा, एआरटीओ कार्यालय में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने मारा छापा, एआरटीओ कार्यालय में हड़कंप
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने गुरुवार की सुबह एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसपी ने हालात का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने का आदेश दिया। एआरटीओ कार्यालय में आए दिन हो रहे बवाल को देखते हुए गुरुवार की सुबह एसपी, सीओ सिटी एमपी सलोनिया के साथ वहां जा धमके। उस समय कार्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों को मजमा लगा हुआ था। पुलिस के वाहन देखते ही भगदड़ मच गई। दुकानों पर बैठे दलाल पल भर में ही गायब हो गए।
पुलिसकर्मियों ने तमाशबीन लोगों को कुछ दूर तक दौड़ाया। इससे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। कार्यालय परिसर का जायजा लेने के बाद कर्मचारियों से समस्या पूछी। कर्मचारियों ने जवाब दिया कि अब सबकुछ सामान्य है। दबंगों और दलालों से कर्मचारियों को दूर रहने की हिदायत देते हुए एसपी ने कहा कि यदि कोई समस्या आए तो तत्काल सूचना दें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी के आदेश पर कार्यालय के बाहर वज्र वाहन तैनात है।