फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

मामूली विवाद में बरातियों को किया अधमरा

Thu, 28 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के महदहा गांव में संगीनों के साए में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के हो सके। मामूली विवाद को लेकर हुए बवाल से लोग सहमे रहे। मेज से झूठे पत्तल हटाने को लेकर हुए विवाद में घरातियों ने बारातियों को पीटकर अधमरा कर दिया। उधर, कंधई इलाके में विवाह के बाद चौथी लेकर आए लड़की पक्ष के लोगों को मामूली विवाद में वर पक्ष के लोगों ने जमकर पीट दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


महदहा निवासी हीरालाल की बेटी की बारात सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ छाता से बुधवार को आई थी। दूल्हा विवेक कुमार के चाचा हरीराम व्यापार कर कमिशभनर के रूप में गोंडा जनपद में तैनात हैं। वह भी अपने भतीजे के विवाह में शामिल हुए थे। द्वारपूजा के बाद बाराती खाना खा रहे थे। कुछ लोग जनवासे में सोने चले गए। इस बीच कुछ बराती खाने के लिए कुर्सी पर बैठ गए। बारातियों ने मेज पर मौजूद जूठे पत्तल हटाने के लिए घरातियों से कहा। इसी को लेकर घरातियों व बारातियों के बीच कहासुनी होने लगी। बारातियों की संख्या अधिक देख घराती पक्ष के लोगों ने अपने दूसरे साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर घराती पक्ष के लोगों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। मारपीट देख लोगों के होश उड़ गए। लड़की के घरवाले बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इससे दूल्हे के मामा मंगतराम (25), मेवालाल (50), संतोष (32) समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बवालियों को दौड़ाया। तब जाकर विवाद शांत हुआ। घायलों को शहर के प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। इधर तनाव को देखते हुए पुलिस बल हीरालाल के घर जम गया। संगीनों के साए में शादी की रस्म अदा हुई। इसके बाद गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कंधई थाना क्षेत्र के सरसी निवासी ननकू के बेटे शहजाद की शादी 26 मई को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हामीपुर निवासी जुम्मन की बेटी सीमा के साथ हुई थी। गुरुवार को सीमा के घरवाले शहजाद के घर चौथी लेकर आए। उनकी संख्या 50 के करीब थी। इसे लेकर ननकू ने अपने समधी से कहा कि वे लोग 250 बराती गए थे तो उनका सत्कार नहीं हुआ। अब 50 लोगों की मेहमाननवाजी वह कैसे कर सकेंगे। इसी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और बाद में जमकर मारपीट हुई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष की रूबी (30), लूला (40), सायरा (50), फातिमा (12), गुड्डा (50), आयशा (45), फरजाना (22), ननका (32), रेहाना (30), शहबान (30), असलम, जुम्मन समेत अन्य लोगों को पीटकर घायल कर कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर उनकी जान बची। घायल जुम्मन के परिजन थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि दूल्हा पक्ष के लोग सोने की चेन, चार लाख नगद की मांग कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed