फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

बोलेरो की टक्कर से कस्टम विभाग के सिपाही की मौत

Thu, 28 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
जेठवारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात भांजी की शादी में शामिल होने आए कस्टम विभाग के सिपाही को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रमेश यादव (58) कस्टम विभाग में सिपाही थे। इन दिनों लखनऊ में उनकी तैनाती थी। बुधवार को नेवाड़ी निवासी उनके बहनोई सुरेश यादव की बेटी की शादी थी। भांजी के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए रमेश नेवाड़ी गांव पहुंचे। देर शाम बारात दरवाजे पर पहुंची और धूमधाम से द्वारचार आदि का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे रमेश बारातियों की खातिरदारी में लगे थे। बताते हैं कि बारात जेठवारा-मानधाता के बगल ठहरी हुई थी। रमेश किसी काम के लिए सड़क की तरफ गए। तभी मानधाता से जेठवारा की तरफ जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बारातियों ने बोलेरो का पीछा किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। परिजनों ने रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रमेश के तीन बच्चे सुभाष, संदीप और संतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed