फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in kandhaye

किशोर को उतारा मौत के घाट

Fri, 13 May 2016 11:55 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime in kandhaye
अपराध
कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त का पुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर नवनिर्मित मकान में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में परिजनों ने परिवार के ही दो सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त का पुरवा निवासी अमित पाल (17) पुत्र रामसुंदर पाल इंटर का छात्र था। शुक्रवार को वह घर में बैठा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक काल आई और वह घर से निकलकर अपने नवनिर्मित मकान में पहुंच गया। यहां कुछ लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर लोग भागकर पहुंचे तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा था।
विज्ञापन


पहले तो चर्चा रही कि किशोर ने खुद को गोली से उड़ा लिया है। मगर इसकी जानकारी उसके पिता को हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर परिवार के ही दो लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक किशोर दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उधर क्षेत्र में चर्चा हो रही थी कि हत्या करने वाला आरोपी थाने में हाजिर हो गया, मगर पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। एसपी माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है। किशोर की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed