{"_id":"944448dc1b5f834505469c7fe329ca67","slug":"crime-hindi-news-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल गृह से फरार लड़कियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल गृह से फरार लड़कियों का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतनगर स्थित बाल गृह (बालिका) से फरार 13 लड़कियों का 34 घंटे भी बाद सुराग नहीं लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के लिए लखनऊ से टीम रवाना हो चुकी है। इधर, कोतवाल ने फरार लड़कियों की छूटी सहेली से पूछताछ की। बाल गृह (बालिका) से भागी 13 लड़कियों की तलाश में पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। कोतवाली पुलिस की एक टीम महिला पुलिस के साथ बुधवार रात इलाहाबाद पहुंचीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रात भर तलाश के बाद पुलिस टीम बैरंग लौट आई। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा गुरुवार को बाल गृह (बालिका) पहुंचे और भागी लड़कियों की सहेली से पूछताछ कर आवास में रहने वाली दूसरी बालिकाओं की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि संस्था के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लड़कियां भाग निकलीं।
कोतवाल ने लड़कियों के भागने वाले समय पर आवास के बाहर मौजूद बोलेरो की भी जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पुलिस ने बाल गृह बालिका की बाबत जानकारी जुटाई। 13 लड़कियों के फरार होने को शासन ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को लखनऊ से विभागीय अधिकारियों की टीम रवाना हो गई। इस मामले में एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। लड़कियां भागी या फिर भगाई गईं, इसकी जांच के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।