{"_id":"ce2605008eea3d5b21f0df6725c1571c","slug":"crime-hindi-news-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के लिए कोटेदार को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी के लिए कोटेदार को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशगंज थाना क्षेत्र के दया का पुरवा सरायखान देव के कोटेदार कमलेश गुप्ता (58) को रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। इस दौरान घर में लूटपाट भी की। कोटेदार का इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कोटेदार कमलेश गुप्ता ने गांव के समीब राइस मिल खोल रखी है। बुधवार रात वह राइस मिल से घर पहुंचा और खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार चार नकाबपोश पहुंचे। आवाज सुनकर कोटेदार बाहर निकला तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटा दिया और उसकी जेब से रुपए निकाल लिए। शोर शराबा सुनकर घर की महिलाएं दौड़ीं तो बदमाशों ने उन लोगों को भी तमंचा सटाकर खामोश रहने का इशारा किया। महिलाओं से घर के तिजोरी की चाभी लेने के बाद आलमारी और बक्सों को खोल नकदी व कीमती सामान लूट लिया। कोटेदार की पत्नी की नाक की पुल्ली तक बदमाशों ने छीन ली।
कमलेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल कोटेदार को लेकर परिजन इलाहाबाद पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक बाइक सवार बदमाश कई दिनों से कोटेदार से रंगदारी की मांग कर रहे थे लेकिन उसने इनकार कर दिया था। पुलिस लूटपाट की घटना से इनकार कर रही है। गुरुवार सुबह सीओ सदर मौके पर पहुुंचे और छानबीन की। परिजनों के इलाहाबाद में होने के कारण दूसरे दिन भी तहरीर पुलिस को नहीं दी जा सकी।