{"_id":"87288bbae459fa15d2978a21c7c047e3","slug":"crime-hindi-news-79","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरे में लगाई आग, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरे में लगाई आग, मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के जाजापुर में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने डेरे में आग लगा दी। इसमें एक मासूम जिंदा जल गया व उसकी मां झुलस गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। भिक्षा मांगकर गुजर-बसर करने वाली मुसीमा (40) पत्नी नसीम ने आठ दिन पहले जाजापुर गांव में डेरा लगाया था। उसका पति दूसरी टोली के साथ बाहर गया हुआ है। वह अपने पांच बच्चों के साथ डेरे में रह रही थी। बुधवार रात अज्ञात लोगों ने उसके डेरे में आग लगा दी। जब तक मुसीमा जागती आग विकराल हो गई और उसके एक वर्षीय बेटे छोटू को आगोश में ले लिया।
शोर शराबा सुन आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाने के बाद एंबुलेंस से झुलसी मुसीमा और मासूम छोटू को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पास सो रहा बेटा मोटू, भुअर, तैरुलनिशा और सुग्गू बाल-बाल बच गए। इस बाबत एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्रा ने बताया कि डेरे वालों से किसी की रंजिश नहीं हो सकती। वह मामले को दिखवाएंगे। रानीगंज एसओ बालकृष्ण शुक्ला से जानकारी लेने के लिए कई बार सीयूजी फोन मिलाया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। एसओ के जीप चालक ने एक बार फोन उठाया और बताया कि एसओ कप्तान से मिलने गए हैं। उनसे बात करनी है तो बाद में फोन करें।