फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

श्याम बिहारी मोहल्ले में आयकर विभाग का छापा

Thu, 14 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रतापगढ़ के युवक से बरामद 1.10 करोड़ रुपये के मामले को लेकर गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ श्याम बिहारी मोहल्ले में सर्राफ के यहां छापा मारा। देर शाम तक टीम के लोग दस्तावेजों को खंगालते रहे। सर्राफा व्यवसायी रुपये व फर्म में पार्टनरशिप की बात से इनकार करते रहे।
विज्ञापन

इलाहाबाद के असिस्टेंट डायरेक्टर नीरज गुप्ता व वाराणसी के जिला आयकर अधिकारी एसके सिंह की अगुवाई में इनकम टैक्स विभाग की टीम बेल्हा पहुंची।

अधिकारियों से सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की। इसके चलते अंतू एसओ लल्लन यादव व कोहंडौर एसओ राजकिशोर को पीएसी के साथ लगाया गया। वे श्याम बिहारी मोहल्ले में योगेश कुमार की दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। इसके चलते टीम के लोग उसके भाई आलोक खंडेलवाल की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ करने लगे। इस दौरान अस्सिटेंट डायरेक्टर ने दिल्ली में मिले रुपये की बाबत आलोक से जानकारी चाही तो उन्होंने रुपये खुद का होने से इनकार कर दिया। जब वाणिज्य विभाग की टीम ने यह कहा कि अलंकार भूषण भंडार फर्म में वह पार्टनर है। इस पर आलोक ने जवाब दिया कि वह वर्ष 2000 में ही उस फर्म से हट गए थे। अधिकारियों ने कहा कि उनका नाम वर्ष 2014 तक चला है।
विज्ञापन



सर्राफ ने जवाब देते हुए अपने अभिलेख भी दिखाए। जिसमें उसने फर्म से खुद को अलग करने के लिए पत्र दिया था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों को भगाने के लिए पुलिस को लाठी पटकनी पड़ी। आलोक से उनके पैन कार्ड की छाया प्रति लेने के साथ ही बिजनेस से जुड़े लोगों की भी जानकारी की गई। शाम करीब साढ़े चार बजे योगेश की पत्नी दुकान पर पहुंची और विभाग के अधिकारियों के सवालों का जवाब देने लगीं। देर शाम तक वाणिज्य विभाग के लोग छानबीन करते रहे। हर कोई दिल्ली स्टेशन पर मिले रुपयों के बारे में बताने से इनकार करता रहा। दिल्ली में रुपयों के साथ पकड़े गए सूरज ने पूछताछ में योगेश का नाम ही बताया था। जबकि वह कल से ही इस बाबत इनकार कर रहे हैं। इस मामले में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भी मीडिया से बात करने से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed