{"_id":"bd9737ace262c8fb0a92f06149bec279","slug":"crime-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया समर्थक पिंटू सिंह को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजा भैया समर्थक पिंटू सिंह को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के करीबी पिंटू सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जवाबी फायरिंग में हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद बाइक अपने कब्जे में ले ली। घायल पिंटू सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर निवासी पिंटू सिंह विहार ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष हैं। शनिवार की शाम वह अपने ईंट भट्ठे से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। पीछे बंदूक लेकर उनका साथी बैठा हुआ था।
उनकी बाइक जैसे ही अतरसुइया गांव के करीब बकुलाही नदी के पुल पर पहुंची। पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार युवकों ने फायर कर दिया। गोली पिंटू सिंह के पैर में लगी। पीछे बैठे युवक ने भी बंदूक से जवाबी फायरिंग की। यह देख हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। पिंटू सिंह के साथी ने हमलावरों को काफी दूर तक दौड़ाया लेकिन वे अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर पिंटू सिंह के समर्थक भी मौके पर पहुंचे। वे हमलावरों की बाइक पहचानने की कोशिश करने के साथ उनकी तलाश करने लगे। इस बीच मौके पर एसओ बाघराय पहुंचे और हमलावरों की बाइक अपने कब्जे में लेने के साथ पिंटू सिंह को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पर इलाके के प्रधानों का अस्पताल में जमावड़ा होने लगा। इस बाबत एसओ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पैर में छर्रा लगा है। हमलावरों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। विहार ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष पिंटू सिंह पर यह कातिलाना हमला पहली बार नहीं हुआ है। करीब दो वर्ष पहले भी पिंटू के ऊपर हमला हुआ था। हालांकि वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने पिंटू सिंह को गनर उपलब्ध कराया था, बाद में अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मी हटा लिया।