फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

भूमि विवाद में महिला समेत आठ का बहा खून

Sat, 27 Dec 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Dec 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सभी घटनाएं शनिवार की हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोहरांव गांव में निवासी श्रवण कुमार व पड़ोसी प्रभावती के बीच भूमि को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि ईट पत्थर चलने लगे। इस बीच प्रभावती, उनकी बेटी अर्चना और रेखा को चोटें आईं। दूसरे पक्ष के श्रवण, महादेव, इंद्रपाल, व संदीप भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से घायलों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


दोनई गांव की ऊषा पत्नी सूबेदार दुबे को परिवारिक विवाद में जितेन्द्र ने पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह कुसुम पत्नी राजेन्द्र निवासी वनपुरवा को जमीन संबंधी विवाद में रामपाल व उसकी पत्नी रेनू ने पीट कर घायल कर दिया। देवसरा इलाके के भीखमपुर गांव निवासी कमल और निजामुद्दीन के बीच आबादी को लेकर विवाद हो गया। शनिवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में कमल, मंजूर, अलाउद्दीन व सुजियान को चोटें आईं।  दूसरे पक्ष से निजामुद्दीन, सलमान, सद्दाम व शेरू भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed