फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, गंभीर

Wed, 29 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
इलाके में भूमि विवाद के चलते एक महिला को पड़ोसियों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके हाथ में गोली लगी है। पतुलकी गांव निवासी विजय यादव का पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। बताया गया कि विवादित भूमि पर बुधवार को पड़ोसी जबरन रेत रख रहा था। विजय यादव इसका विरोध करने लगे। इस पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर पर विजय की पत्नी संतोषी देवी (35) बीच बचाव करने पहुंची। हमलावरों में किसी ने उस पर फायर झाेंक दिया। संतोषी के हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन



इससे वह लहूलुहान हो गई। फायर की आवाज पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक जेठवारा चंद्रबली यादव का कहना है कि जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली लगने का आरोप महिला लगा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed