{"_id":"58d09d273ed4ad8aaedefe38dc375314","slug":"crime-hindi-news-565","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बोरी अवैध पटाखे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात बोरी अवैध पटाखे बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पटाखा बनाने वालों के यहां सोमवार को एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने कटरामेदनीगंज में छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस की जांच की और सुरक्षा उपकरणों की हकीकत भी खंगाली। इस दौरान सात बोरी अवैध पटाखे बरामद किए गए।
कटरामेदनीगंज निवासी अरुण के घर पर अवैध पटाखा बनाया जाता है। तीन दिन पहले पटाखा बनाते समय उसकी पत्नी सहित दो महिलाएं झुलस गई थीं। अरुण दोनों महिलाओं का कहीं गोपनीय स्थान पर इलाज करवा रहा है। यह जानकर भी प्रशासन अनजान बना था। कुंडा में पटाखा बनाते समय हुए हादसे में गई कई लोगों की जान के बाद प्रशासन की नींद टूटी। सीओ सिटी एमपी सलोनिया व एसडीएम सदर जेपी मिश्र सोमवार को देर शाम कटरामेदनीगंज हवाईदार मोहल्ला पहुंच गए। टीम को देखकर अवैध पटाखा कारोबारी में हड़कंप मच गया।
एसडीएम व सीओ ने मोहल्ले में रहने वाले शहजाद, निसार अहमद, मुहर्रम व मो.मूसा के घर पर छापामारी की। इस दौरान मो. मूसा के घर से चार किलो सोडा, एक बोरा सिंघाड़ा, पांच किलो फुलझड़ी, दस किलो बारूद, सौ अनार, तीन किलो लोहे का बुरादा, सौ पीस चटाई, तीस गड्डी गोला मिला। मूसा की पत्नी कोबरा बानो व बेटी सितारा बानो को पुलिस महिला थाने उठा लाई है। पुलिस ने मामले में मुुकदमा दर्ज कर लिया है।